दिनांक 05.09.2026 को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना मधुबन का औचक निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये -
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना कार्यालय के त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, आदि का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों को ससमय अभिलेखित करने व गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, एचएस में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान भ्रमण कर सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, शौचालय, थाना परिसर मे लगे कैमरो आदि का निरीक्षण किया गया तथा सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए । महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी से प्रार्थना पत्रों को गम्भीरतपूर्वक सुनने तथा निस्तारण के बाद नियमित फीडबैक लेने हेतु निर्देश दिए गए । साथ ही साथ थाना परिसर में भ्रमण कर साफ- सफाई इत्यादि का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई उच्च स्तर का बनाये रखने हेतु थानाध्यक्ष मधुबन व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मधुबन श्री कृष्ण कुमार गुप्ता व अन्य पुलिस बल मौजूद रहे ।