दतिया नगर: बड़े फब्बारे के पास शिव विहार कॉलोनी के नागरिक नाले की समस्याओं को लेकर हुए एकजुट प्रशासन का कराया ध्यान आकर्षण
बड़े फव्वारे के पास से शिव विहार कॉलोनी के नागरिकों ने रविवार को एकजुट होकर नाले की समस्या को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षण कराया है. स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यहां पर बारिश के दौरान पूरे शहर का पानी कॉलोनी में भर जाता है जिससे स्थानीय नागरिकों को निकलने में परेशानी होती है कई बार प्रशासन से गुहार लगाई जाने के बाद भी नाले की समस्या का समाधान नहीं हुआ.