दारू प्रखंड क्षेत्र के रामदेव खरिका में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासी नरेश प्रसाद के खेत में बने मचान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और मचान पूरी तरह जलकर राख हो गया।घटना के समय नरेश प्रसाद खेत में मौजूद नहीं थे। खेत के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने धुआं उठता देखा और शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे।