जमुई: लखनपुर में भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में 4 लोग घायल, 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 4, 2026 लखनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों तरफ से दोनों भाइयों के साथ दोनों की पत्नी भी घायल हो गए। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे चारों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।