केतार: केतार के पीएम श्री विद्यालय का राज्य स्तरीय निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा
Ketar, Garhwa | May 14, 2026 केतार के बाजार स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय का शुक्रवार को राज्य स्तरीय निरीक्षण किया गया। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी कुलदीपक अग्रवाल और लखविन्द्र कुमार ने पीएम श्री योजना के 21 बिंदुओं पर विद्यालय की शैक्षणिक, भौतिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को नियमित लेसन प्लान बनाने, शौचालय, पुस्तकालय और आईसीटी लै