बरेली: बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, क्षेत्राधिकारी हाईवे ने दी जानकारी
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नवादिया झादा में हुई भैंसों की चोरी के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटना का खुलासा किया है। खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए अपराधियों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।