बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के अहलादपुर चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने व्यक्ति को मारी टक्कर
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के अहलादपुर चौकी के पास तेज रफ्तार बेकाबू कार ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है। व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।