बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सनाइया धन सिंह में दबंग ने शराब के नशे में घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सनाइया धन सिंह में दबंग ने शराब के नशे में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। महिला का कहना है कि दबंग द्वारा शराब के नशे में से जमकर पीटा गया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है।