फरसगांव: फरसगांव में बंग समाज ने पोइला बैसाख पर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया बंगाली नव वर्ष
फरसगांव में बंगाली समुदाय द्वारा बंगाली नव वर्ष पोइला बैसाख का पर्व इस वर्ष भी बुधवार को पूरे उत्साह और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाम को 7 बजे काली मंदिर स्थल में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक समापन हो गया।जिसमें लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर भाग लिया और नव वर्ष के स्वागत में गीत-संगीत प्रस्तुत किया।