सुल्तानपुर: सुल्तानपुर नगर पालिका का बजट पास, 95 करोड़ का प्रस्ताव बहुमत से स्वीकृत, पहली बार शामिल हुए सपा सांसद राम भुआल निषाद
सुल्तानपुर नगर पालिका बोर्ड की गुरुवार को दोपहर 1 बजे महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का 95 करोड़ रुपए का बजट बहुमत से पारित किया गया। बैठक में पहली बार सपा सांसद राम भुआल निषाद भी शामिल हुए।नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की चल रही योजनाओं के अनुरूप प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।