एटा: थाना व कस्बा मिरहची में ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Etah, Etah | Oct 23, 2026 थाना मिरहची क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी मोनू अक्टूबर को घरेलू सामान खरीदने कस्बा मिरहची गए थे। इसी दौरान उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसकेबाद घायल को उपचार के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।