सदर: सारनाथ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में महिला समेत 2 लोगों को किया गिरफ्तार
वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त अमित सोनकर समेत एक महिला को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता को दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित किया गया और उसका गर्भपात भी कराया गया।