चानन: उपेंद्र प्रसाद वर्मा चानन जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
जदयू के संगठनात्मक चुनाव के तहत बुधवार को लखीसराय कपिल देव शास्त्री आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भलुई पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र प्रसाद वर्मा को चानन प्रखंड का नया प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया. अपराह्न 1 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नए प्रखंड अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया गया. विधायक रामानंद मंडल मौजूद रहे.