शिकोहाबाद: तहसील शिकोहाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न, 72 शिकायतों में से 16 का हुआ निस्तारण
शिकोहाबाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी रमेश रंजन व एसएसपी सौरभ दीक्षित ने शनिवार शाम 5 बजे तक जनता की 72 शिकायतें सुनीं, जिनमें से 16 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।