शिकोहाबाद: कोटला रोड पर युवक की मौत के मामले में विधायक सदर मनीष असीजा ने परिजनों से की मुलाकात
कोटला मुहल्ला निवासी अशोक यादव के पुत्र शिवम यादव की बीते दिन कोटला रोड पर वाहन से कुचलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर विधायक मनीष असीजा शुक्रवार दोपहर दो बजे क़रीबन मृतक के आवास पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात कर शीघ्र घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।