शिकोहाबाद: फ़िरोज़ाबाद के शहर क़ाज़ी ने वक़्फ़ संशोधन विधेयक 2025 का समर्थन किया, बताया यह वक्त की जरूरत
फिरोजाबाद, वक़्फ़ संशोधन विधेयक 2025 को लेकर देशभर में जहां बहस और भ्रम का माहौल है, वहीं फिरोजाबाद के शहर क़ाज़ी सैय्यद शाहनियाज़ अली ने शुक्रवार रात 8 बजे क़रीबन इस विधेयक का समर्थन करते हुए इसे वक्त की जरूरत बताया है। शहर क़ाज़ी ने कहा कि आम मुसलमान को पहले भी वक़्फ़ से कोई विशेष लाभ नहीं मिला, ऐसे में इस संशोधन से उसका कोई नुकसान नहीं होगा। उन