शिकोहाबाद: खैरगढ थाना क्षेत्र के मक्खनपुर रोड पर इंडो केयर हॉस्पिटल में महिला की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा
बरौली निवासी रूबी के पेट में गांठ थी जिसका ऑपरेशन कराने को थाना खैरगढ क्षेत्र मक्खनपुर रोड पर इंडो केयर हॉस्पीटल में ऑपरेशन को लाया गया था, जहां ऑपरेशन के बाद केस बिगड गया, परिजनों का आरोप है चिकित्सक अपनी गाड़ी में ही परिजन संग आगरा ले गये, वहां शनिवार रात साढ़े आठ बजे करीबन मृत घोषित कर दिया। वहां से चिकित्सक व स्टाफ फरार हो गया। परिजन शव लेकर बैठ गए।