कर्वी: कर्वी कोतवाली में NSS के तहत गोस्वामी तुलसी दास महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पुलिस के कामकाज का तरीका जाना
कर्वी सदर कोतवाली में आज शनिवार की दोपहर 1 बजे NSS के तहत गोस्वामी तुलसी दास महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने पुलिस के काम काज का तरीका जाना है।कार्यक्रम में असलहे की देखभाल,FIR दर्ज करना,विवेचना आदि की जानकारी ली है।छात्रों ने बताया कि यह 20 दिवसीय ट्रेनिंग है, जिसमें 25 छात्र छात्राएं शामिल है।और इसका आज 5वां दिन है।