धौलपुर: बाड़ी डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, फसलें सुरक्षित रहीं
बाड़ी शहर के आदमपुर स्थित नगर पालिका डंपिंग यार्ड में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। करीब पांच बीघा क्षेत्र में फैले कचरे के ढेर के जलने और खाद बनाने वाली मशीनों को नुकसान की आशंका है। समय रहते आग बुझने से आसपास खेतों में खड़ी पकी फसल बच गई।