देहरादून: उत्तराखंड में जनवरी 2025 में लागू होगी समान नागरिक संहिता
बुधवार को सचिवालय में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड की बैठक के दौरान कम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संकल्प के अनुसार समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में होमवर्क पूरा कर चुकी है उन्होंने कहा कि मार्च 2022 में प्रदेश की नई सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में विशेषज्ञों की टीम गठित की गई थी