चाईबासा: स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, डीसी ने कहा - स्वास्थ्य सेवाओं में बिचौलियागिरी बर्दाश्त नहीं
पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और खून की कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रक्तदान और ब्लड बैंकों की व्यवस्था से बिचौलियों को दूर रखें। अगर कहीं से भी खून के अवैध धंधे या हेरफेर की शिकायत मिली, तो जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।