गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में बाइक सवार बदमाशों ने युवक की सोने की चेन छीन ली, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
राजनगर एक्सटेंशन में अनुज त्यागी परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह राजनगर एक्सटेंशन घर से कुछ दूरी पर मार्केट में खाना लेने गए थे। खाना लेकर वह जैसे ही अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ने लगे तभी एक बाइक पर आए बदमाश ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली। उन्होंने भाग कर बदमाश का पीछा करने की कोशिश की। लेकिन बदमाश हाथ नहीं आया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई