गाज़ियाबाद: गोविंदपुरम में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
गोविंदपुरम में कबाड़ के गोदाम में शुक्रवार की शाम को अचानक आग लग गई। आग की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही पानी के दो टैंकर मौके पर पहुंचे और आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने से कोई जनहानि हुई है।