गाज़ियाबाद: राजनगर स्थित जिला मुख्यालय पर व्यय प्रेषक सौरभ नायक ने लोकसभा प्रत्याशियों के व्यय खातों का शैडो रजिस्टर से मिलान किया
राजनगर स्थित जिला मुख्यालय पर व्यय परीक्षक सौरभ नायक की अध्यक्षता में लोकसभा प्रत्याशियों के व्यय खातों का शैडो रजिस्टर से मिलन किया गया। बैठक में लोकसभा प्रत्याशियों में भाजपा के प्रतिनिधि दिलीप कुमार गोयल, कांग्रेस के प्रतिनिधि अतुल शर्मा आदि के प्रतिनिधि पहुंचे। प्रेक्षक ने सभी को निर्देशित किया कि प्रत्याशी सभी लेनदेन का पूर्ण विवरण रखें।