गढ़मुक्तेश्वर: स्याना चौपला निवासी व्यक्ति ने 3 लोगों पर जमीन बेचने के नाम पर ₹20 लाख हड़पने का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र स्याना चौपला निवासी व्यक्ति आस मोहम्मद ने तीन लोगों पर जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख रूपए हड़पने का आरोप लगाया है पीड़ित का कहना है करीब 10 महीने पहले जमीन बेचने के एवज में 20 लाख रुपए आरोपियों ने लिए थे जब मैंने अपने रुपयों का तगादा किया तो आरोपियों ने मारपीट की अब मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।