चूरू: पुरानी सड़क राम मंदिर के सामने 54 वर्षीय व्यक्ति से हुई मारपीट, पीड़ित ने कोतवाली थाना में दिया परिवाद
Churu, Churu | Sep 23, 2025 चूरू शहर की पुरानी सड़क स्थित राम मंदिर के सामने 54 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल ने मंगलवार को कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ परिवाद पेश किया है। वार्ड संख्या 37 निवासी नवाब ने परिवाद में बताया कि वह शराब की दुकान से शराब लेकर लौट रहा था। तभी साबिर ने वहां मौजूद सेल्समैन को झूठी शिकायत कर दी कि नवाब गाली-गलौज कर रहा है।