भटवाड़ी: डीएम ने अधिकारियों को हर्षिल-मुखवा-जांगला मोटर मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए
जिला सभगार में शुक्रवार शाम 6 बजे को डीएम प्रशांत आर्य ने हर्षिल- मुखवा-जांगला मोटर मार्ग निर्माण के लिए क्षतिपूरक वृक्षारोपण के लिए राज्य सरकार की भूमि उपलब्ध कराए जाने को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।डीएम आर्य ने कहा कि हर्षिल-मुखबा-जांगला सड़क न केवल आवागमन की सुविधा है, बल्कि क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक, सामरिक और आर्थिक विकास के लिए महत्व पूर्ण है।