दमोह: गौ हत्या बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Damoh, Damoh | Mar 10, 2025 दमोह आज सोमवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों शहर के सीता बावली क्षेत्र में हुई गर्भवती गौ हत्या की घटना को हमने गंभीरता से लिया है। जिले में किसी भी कीमत कर गौ हत्या की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं उन्होंने गौ हत्या की घटना या आशंका की सूचना मिलने पर हेल्पलाइन नंबर 07812-350300 जारी करते सूचना देने अपील की।