कटंगी: टीईटी के विरोध में शिक्षक उतरे सड़क पर, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
प्रदेश भर में शिक्षक टीईटी यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा का लगातार सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे है। इसी कड़ी में शनिवार की शाम 05 बजे कटंगी में अध्यापक/शिक्षक संयुक्त मोर्चा संघ के तत्वाधान में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक मुख्यालय की सड़क पर उतरे। इसके पहले यहां के सरकारी अस्पताल मैदान में एक सांकेतिक सभा का आयोजन किया गया। जहां पर शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा का खुलक