इस संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरुमाखुर्द चौकी अंतर्गत ग्राम सोखामुड़ा निवासी गणेश कोरवा शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ पास के ही जंगल में महुआ बीनने गया था। इस बीच उसकी पत्नी किसी काम से घर वापस आई थी। इधर काफी देर तक पत्नी के घर से नहीं ल