भीलवाड़ा: गांधी बाजार में अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम को महिला व्यापारियों ने घेरा, समझाइश के बाद विवाद शांत हुआ
शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की टीम एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आई। गुरुवार दोपहर निगम की टीम ने गांधी बाजार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे चूड़ियों की दुकान लगाने वाली महिला व्यापारियों को चेतावनी दी।पूर्व सूचना के आधार पर पहुंची निगम टीम को इस दौरान महिला व्यापारियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।