आंवला: आंवला में 1.33 करोड़ से होगा गेस्ट हाउस का निर्माण, चेयरमैन ने दी जानकारी।
आंवला नगरपालिका सपा के अध्यक्ष सैय्यद आबिद अली ने बताया सपा के शासन में अध्यक्ष रहते उन्हें आंवला के विकास के लिए जितना धन नहीं मिल सका उतना विपक्ष में रहते हुए भाजपा सरकार ने उन्हें आंवला के विकास के लिए दिया है। प्रदेश सरकार ने उनके कार्यकाल के मात्र 9 माह में करोड़ों के विकास के लिए धन दिया है। जिससे वह आंवला में विकास कार्य कराएंगे।