कानपुर: नवाबगंज में तीन नाबालिगों ने एक नाबालिग के साथ किया कुकर्म, परिजनों ने थाने में किया हंगामा, फिर शिकायत वापस ली
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय बच्चे के साथ गांव के ही तीन नाबालिगों ने सुनसान स्थान पर ले जाकर कुकर्म किया।इस दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया।पीड़ित ने घर पहुंच कर आप बीती बताई तो परिजन लेकर नवाबगंज थाने पहुंचे।थाना प्रभारी ने रविवार शाम 5 बजे बताया परिजनों ने पहले तहरीर दी फिर शिकायत वापस ले ली और कार्रवाई करने से इनकार किया है।