कानपुर: बाबूपुरवा में युवक ने पत्नी का तोड़ा जबड़ा, सिगरेट से जलाकर उपचार के दौरान हुई मौत
बाबूपुरवा थानाक्षेत्र में नशे में धुत होकर एक पति ने पत्नी को बेरहमी से मारापीटा। इससे उसका जबड़ा टूट गया था। इस दौरान आरोपी पति ने सिगरेट जलाकर पत्नी के शरीर पर कई जगह दाग बनाए। घटना के बाद महिला के आंतरिक रक्तस्त्राव होने लगा। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। थाना प्रभारी ने बताया शनिवार रविवार की मध्यरात्रि 3 बजे महिला की मौत हो गई।