हजारीबाग के मेरु स्थित बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक प्रदीप प्रसाद शामिल हुए। इस दौरान चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में विधायक अमित यादव, बीएसएफ व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 18वें रोजगार मेले के तहत देशभर में 61 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी का अवसर मिला, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा मिली।