हज़ारीबाग: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सदर अस्पताल में विशेष कार्यक्रम, नवजात बच्चियों का सम्मान
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हजारीबाग सदर अस्पताल में समाज कल्याण विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप विकास आयुक्त रिया सिंह और समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने नवजात बालिकाओं व उनकी माताओं को उपहार दिए। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 28 बेबी किट वितरित किए गए। कार्यक्रम के बाद अस्पताल की मातृत्व सेवाओं, युवा मैत्री केंद्र व वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया।