कालपी: कदौरा में दुर्गा मंदिर गेट के पास शराब की दुकान खोले जाने का व्यापार मंडल और महिलाओं ने किया विरोध, जताई नाराजगी
Kalpi, Jalaun | Apr 14, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र में बस स्टैंड दुर्गा मंदिर गेट व इंडियन बैंक के पास मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे नई अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने की सूचना पर व्यापार मंडल समेत महिलाओं ने विरोध किया है, वही मंदिर कमेटी समेत व्यापार मंडल ने मौके पर जाकर नाराजगी जगाई और दुकान शुरू होने से पहले नगरवासियों द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की बात कही है।