घाटोल: घाटोल क्षेत्र के ग्राम टांडा में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें सर्व समाजजनों ने भाग लिया
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ घाटोल के अंतर्गत ग्राम टांडा में कालिका माताजी के मंदिर पर पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आयोजन हुआ।गुरुवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम प्रसिद्ध संगीतमय कथावाचक पंडित कन्हैयालाल शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ।इस अवसर पर गायत्री परिवार के सभी भक्त और ग्रामीण मौजूद रहे।