बदायूं: दबतोरी गांव की चौकी के सामने दो बाइकों की हुई टक्कर, एक युवक की हुई मौत व एक हुआ घायल
Budaun, Budaun | Jul 11, 2025 बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के दबतोरी चौकी के सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार 28 वर्षीय ग्रीश कुमार पुत्र राम बहोरी निवासी मैथरा गांव थाना बिसौली की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार फरजान पुत्र वाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ग्रीश के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।