थरवई क्षेत्र के तकिया चौराहे पर परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी बस ट्रक से टकरा गई, जिससे दर्जनों छात्र-छात्राएं व चालक घायल हो गए। दो छात्रों की हालत गंभीर होने पर शहर रेफर किया गया।सोमवार 03 बजे दी गई जानकारी के अनुसार हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों व पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।