मांट: कस्बा मांट के मुख्य बाजार से हटाए गए अवैध अतिक्रमण
Mat, Mathura | Jun 5, 2026 कुछ दिनों पहले कुछ वकीलों ने एसडीएम दीपिका मेहेर से कस्बा के मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया था,तर्क था कि अवैध अतिक्रमण के चलते यातायात वाधित होता है, इसके बाद एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिख अतिक्रमण हटाने को कहा था,शुक्रवार की दोपहर 2 बजे करीब वृंदावन तिराहे से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हुआ।