विजयादशमी पर मुरैना पुलिस लाइन में सामूहिक शस्त्र पूजन संपन्न, विधि विधान से की गई पूजा अर्चना, मुरैना श्योपुर सांसद, कलेक्टर और एसपी सहित अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद,,
सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विजयादशमी के पावन पर्व पर मुरैना पुलिस लाइन में सामूहिक शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर अश्वनी रावत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सुरेंद्र पाल सिंह डाबर सहित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन के पंडित जी द्वारा पूर्ण विधि-विधान के साथ शक्ति की पूजा संपन्न कराई गई। इस दौरान सभी उपस्थितगणों द्वारा प्रतीकात्मक बलि भी दी गई।
इस पारंपरिक अनुष्ठा
Morena, Morena | Oct 20, 2026