दाउदनगर: भखरुआं मोड़ से अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ छापेमारी में दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर किए गए जब्त, थाना में दर्ज हुआ केस
अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ छापेमारी के दौरान भखरुआं मोड़़ से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।यह कार्रवाई खनन विभाग और दाउदनगर पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान रविवार को की गई।थानाध्यक्ष विकास कुमार ने शाम 4:00 बजे बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।