संडीला: वल्लीपुर टोल प्लाजा से पहले गांव से निकले मार्ग पर लोहे के पिलर गाड़ने से फिर बनी विवाद की स्थिति
वल्लीपुर टोल प्लाजा से पहले गांव से निकले मार्ग पर नहर पुलिया पर लोहे के पिलर गाड़ देने से एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गयी है।स्थानीय निवासियों के अनुसार, टोल प्रशासन ने पहले टोल के पास सड़क पर एक खाई खोदी थी, जिसे भारी विरोध के बाद ठीक किया गया। अब उसी स्थान पर लोहे के पिलर गाड़ दिए गए हैं, जिससे सालों पुराना यह रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है।