पिपरी कला में रविवार को प्रशासन ने नाले एवं सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए सीमांकन कार्य कराया। लंबे समय से गांव में नाले और सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके कारण बरसात के समय जल निकासी बाधित होने और बाढ़ जैसी स्थिति बनने का खतरा बना हुआ था। जिस वजह से राजस्व अमला वर्षा प्रारंभ होने से पहले उतरा मैदान मे।