मुरैना नगर: मुरैना वन रक्षक हत्याकांड: मुख्य आरोपी पर एसपी ने घोषित किया ₹10 हजार का इनाम
मुरैना के दिमनी थाना क्षेत्र में रानपुर गांव के पास 8 अप्रैल को रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर वन रक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या कर दी गई।घटना के पांच दिन बाद भी मुख्य आरोपी ट्रैक्टर चालक विनोद माहौर फरार है।पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।एसपी समीर सौरभ ने मुख्य आरोपी टैक्टर चालक की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।