बहराइच: बिलगाव मनसापुरवा में घर की रखवाली करने वाले युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
जिले के थाना रानीपुर के गांव बिलगांव मनसापुरवा में एक घरेलू नौकर ने आत्महत्या कर ली। बाबू निवासी रानीपुरवा जो राजकुमार के घर में पिछले 8 साल से काम कर रहा था। बाबू ने घर के छप्पर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।