मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर एक तस्कर समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर पांच लीटर शराब के साथ एक तस्कर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मद्य निषेध अधीक्षक बिपिन कुमार ने बताया कि भर्राही थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के नजदीक छापामारी कर एक बाइक की डिक्की से 5 लीटर चुलाई शराब बरामद कर जयकृष्ण ठाकुर को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किया गया।