मधेपुरा: JNKT मेडिकल कॉलेज में मानसिक बीमारी विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मानसिक बीमारी विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को पैनल अधिवक्ता ने मानसिक रोग, मानसिक विकलांगता एवं बच्चों के यौन उत्पीड़न के बारे में कानूनी जानकारी दी।