👉#छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से किया जागरूक
--#ग्रीन वैली कॉन्वेंट स्कूल में एचपीवी टीकाकरण को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
--#समय पर टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच से कम किया जा सकता है सर्वाइकल कैंसर का जोखिम : नीलम गुप्ता
शाहजहांपुर। उड़ान एक उम्मीद वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से ग्रीन वैली कॉन्वेंट स्कूल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण, बचाव के उपाय और एचपीवी वैक्सीन के महत्व की जानकारी देना रहा।संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने छात्राओं को बताया कि समय पर एच पी वी वैक्सीन लगवाने, जागरूक रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने से सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एच पी वी वैक्सीन सरकार द्वारा निःशुल्क भी उपलब्ध कराई जा रही है।उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से शहर के विभिन्न विद्यालयों में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और छात्राओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पूर्व में भी कई टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने छात्राओं से अपने परिवार और आसपास की अन्य बालिकाओं को भी एच पी वी टीकाकरण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में संस्था की सह-अध्यक्ष रश्मि गुप्ता, विद्यालय की प्रधानाचार्य शशि गुप्ता तथा डॉ. शविना उपस्थित रहीं।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Sep 10, 2026